Nivedita

लखनऊ में ‘यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0’ का आयोजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित

लखनऊ में ‘यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0’ का आयोजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित

लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में ‘यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0’ का आयोजन हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कलाम पेटेंट सेंटर, इनोवेशन हब यूपी पोर्टल और नई उद्यमिता नीति सहित कई पहल शुरू हुईं। आयोजन में 100 से अधिक स्टार्टअप और 50 से ज्यादा इनक्यूबेशन सेंटर शामिल हुए।

कन्नौज के सौ शैया अस्पताल में एसडीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली कई खामियां

कन्नौज के सौ शैया अस्पताल में एसडीएम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली कई खामियां

कन्नौज के छिबरामऊ स्थित नगला दिलू के सौ शैया अस्पताल का एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान मरीजों के बेड पर चादरों की कमी, कुछ खराब मॉनिटर और असंतोषजनक साफ-सफाई जैसी खामियां मिलीं। एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता

एसडीएम ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता

सोनभद्र के दुद्धी स्थित कम्पोजिट विद्यालय का एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई, साफ-सफाई, उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखी। विद्यालय में 412 विद्यार्थियों के नामांकन के मुकाबले 367 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले।

लखनऊ में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, सीएम योगी ने वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने पर दिया जोर

लखनऊ में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, सीएम योगी ने वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने पर दिया जोर

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘यूपी टेक्स मित्रा’ पोर्टल, बुनकर समृद्धि योजना और वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना शुरू की गई। कार्यक्रम में निवेश प्रोत्साहन और विभिन्न MoU का आदान-प्रदान हुआ। सरकार का लक्ष्य टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, निर्यात और रोजगार बढ़ाने के साथ यूपी की बुनकरी विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना है।

बिजनौर में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 375 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

बिजनौर में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 375 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर

बिजनौर में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा क्षेत्र में चार निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन परियोजनाओं में कुल 375 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है, जिसमें 25 करोड़ रुपये का CBG प्लांट भी शामिल है। प्रस्तावित परियोजनाओं से करीब 360 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन निवेशकों को आवश्यक सहयोग देकर बिजनौर में औद्योगिक और हरित ऊर्जा विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत

​सूरजपुर न्यायालय में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कानूनी जीत,स्टे की आड़ में भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध निर्माण की कोशिश नाकाम,

​सूरजपुर न्यायालय में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कानूनी जीत,स्टे की आड़ में भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध निर्माण की कोशिश नाकाम,

गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर न्यायालय ने सिविल वाद संख्या 758/2025 में नोएडा प्राधिकरण को बड़ी कानूनी राहत देते हुए पूर्व में जारी अस्थायी निषेधाज्ञा को निरस्त कर दिया। करीब 14.1010 हेक्टेयर भूमि से जुड़े मामले में प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता संदीप सिंह चौहान ने पैरवी की। प्राधिकरण का आरोप था कि स्टे की आड़ में भूमि पर निर्माण और मौके की स्थिति बदलने का प्रयास किया जा रहा था।

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों, छात्रों और कनेक्टिविटी को लेकर बड़े फैसले, बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव मंजूर

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों, छात्रों और कनेक्टिविटी को लेकर बड़े फैसले, बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव मंजूर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 144वीं बोर्ड बैठक में श्रमिकों के लिए EWS फ्लैट और ट्रांजिट हॉस्टल, छात्रों के लिए पब्लिक लाइब्रेरी, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और NDRF के लिए 30 फ्लैट समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसके साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल तक नई सड़क, रिठौरी में फुटओवर ब्रिज और सड़कों की मैकेनिकल सफाई व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई है।

कुशीनगर में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- दबदबा था, है और आगे भी कायम रहेगा

कुशीनगर में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- दबदबा था, है और आगे भी कायम रहेगा

कुशीनगर के सेवरही स्थित किसान डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह, रितेश्वर महाराज और रमापति राम त्रिपाठी समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। बृजभूषण सिंह ने रितेश्वर महाराज को अपना गुरु बताते हुए गुरु के महत्व पर चर्चा की और अपने अंदाज में कहा कि उनका दबदबा पहले था, आज भी है और आगे भी कायम रहेगा।

उद्घाटन से पहले धंसा रामवन गमन मार्ग, प्रयागराज में 100 मीटर सड़क बैठने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

उद्घाटन से पहले धंसा रामवन गमन मार्ग, प्रयागराज में 100 मीटर सड़क बैठने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास रामवन गमन मार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा कई जगह धंसने और दरारें आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने भारी बारिश को इसकी वजह बताया है, जबकि स्थानीय लोग उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। करीब 4400 करोड़ रुपये की यह परियोजना अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण धार्मिक कनेक्टिविटी परियोजना है।

नोएडा अथॉरिटी की 223वीं बोर्ड बैठक: किसानों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी, बिल्डर प्रोजेक्ट्स, कचरा प्रबंधन और सड़क निर्माण पर बड़े फैसले

नोएडा अथॉरिटी की 223वीं बोर्ड बैठक: किसानों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी, बिल्डर प्रोजेक्ट्स, कचरा प्रबंधन और सड़क निर्माण पर बड़े फैसले

नोएडा प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक में किसानों के भूमि मुआवजे में बढ़ोतरी, अटकी बिल्डर परियोजनाओं में रजिस्ट्री, सेक्टर-145 में 100 TPD वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, सड़क निर्माण की दरों में संशोधन और सहकारी समितियों के फ्लैट धारकों को राहत समेत कई अहम फैसले लिए गए।

कलेक्ट्रेट वेयरहाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

कलेक्ट्रेट वेयरहाउस में जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी प्रक्रिया की जानकारी दी गई और भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के अनुसार पारदर्शिता, सुरक्षा एवं समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

हाथरस में शिक्षक दिवस पर डीएम अतुल वत्स का दिखा मानवीय अंदाज, बच्चे को बुलाकर दिया उपहार

हाथरस में शिक्षक दिवस पर डीएम अतुल वत्स का दिखा मानवीय अंदाज, बच्चे को बुलाकर दिया उपहार

हाथरस में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान डीएम अतुल वत्स का बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण अंदाज देखने को मिला। एक शिक्षिका के साथ आए बच्चे को उन्होंने अपने पास बुलाकर बातचीत की और पेन-पेंसिल सहित स्टेशनरी किट उपहार में दी, जिससे बच्चे के चेहरे पर खुशी आ गई।

कौन लगा रहा है निवेशकों की पत्रावलियो पर बार बार आपत्ति? क्या यह भ्रष्टाचार तो नही?

कौन लगा रहा है निवेशकों की पत्रावलियो पर बार बार आपत्ति? क्या यह भ्रष्टाचार तो नही?

लखनऊ में निवेशकों की कुछ पत्रावलियों पर बार-बार आपत्ति लगाए जाने और लंबे समय तक अनुमति लंबित रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दावा है कि कुछ निवेशकों को 15 महीने से अधिक समय से अनुमति का इंतजार है। मामले में पारदर्शिता और जांच की मांग के बीच संबंधित अधिकारियों की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

BJP के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े आज पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे में वे वरिष्ठ नेताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और सरकार-संगठन के बेहतर समन्वय पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने भव्य स्वागत के बजाय बूथ मजबूत करने का संदेश दिया है।

आजमगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता के घर पहुंचकर जताएंगे शोक

आजमगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता के घर पहुंचकर जताएंगे शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ के जिवली गांव पहुंचकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर करीब 4:10 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है।