आगरा में पहली तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खेरिया मोड़ की वीआईपी रोड, एयरफोर्स गेट और धनौली क्षेत्र में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। दुकानों में पानी घुसने और वाहनों के फंसने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
आगरा में पहली तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खेरिया मोड़ की वीआईपी रोड, एयरफोर्स गेट और धनौली क्षेत्र में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। दुकानों में पानी घुसने और वाहनों के फंसने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा में बारिश के बाद अंडरपास जलमग्न हो गए हैं। पानी भरने से ग्रामीणों का शहर से संपर्क प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
आजमगढ़ के देवगांव क्षेत्र में 45 से अधिक बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटने से दूसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र यूनुस की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हुआ। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
गाजियाबाद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मेन जीटी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम, कॉलोनियों और दुकानों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
संतकबीरनगर में एक युवक ने बखिरा थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी, डीएम और मुख्यमंत्री से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने ऑफ कैमरा मामले की जांच कराने की बात कही है।
लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में विद्यार्थियों को 1,246 उपाधियां और 125 पदक प्रदान किए गए।
बलिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिलेगा और विपक्ष को नुकसान उठाना पड़ेगा।
गोरखपुर के इलाहीबाग स्थित माई डीगदही इलाके में ATS और स्थानीय पुलिस ने बुधवार तड़के एक मकान पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
लखनऊ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में यूपी विजिलेंस ने रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद और कई चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। विजिलेंस अब संपत्तियों के आय स्रोत की जांच कर रही है।
आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ और विद्यार्थियों के लिए डीबीटी सहायता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस योजना से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी, जबकि विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1,200 रुपये की सहायता राशि भेजी गई।
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बिजनौर पहुंचकर गौशालाओं का निरीक्षण किया और प्रेस वार्ता में गोवंश संरक्षण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हजारों गौ-आश्रय स्थल संचालित हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मथुरा पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारियों को साइबर अपराधों की जांच, डिजिटल फ्रॉड, वित्तीय ठगी और सोशल मीडिया अपराधों से निपटने की तकनीकी जानकारी दी गई। SSP मथुरा और SPRA मथुरा ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई, डेटा विश्लेषण और साइबर सेल की कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोनभद्र जाते समय चंदौली पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राम मंदिर प्रकरण, एसआईटी जांच, अखिलेश यादव के बयान और ब्राह्मण समाज से जुड़े सवालों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई और भाजपा को सर्व समाज की पार्टी बताया।
हाथरस में आलू की गिरती कीमतों और किसानों को उचित मूल्य न मिलने के विरोध में भाकियू (टिकैत) ने अनोखा प्रदर्शन किया। सादाबाद में किसानों ने आलू की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार से लाभकारी मूल्य, आर्थिक सहायता और समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के बाद विधायक को ज्ञापन सौंपा गया।
वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम में 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1,200 रुपये की सहायता राशि भेजी गई और शिक्षकों के सामाजिक सुरक्षा कवच के लिए बेसिक शिक्षा विभाग व SBI के बीच MoU हुआ।