BS Yadav

गीडा में ₹208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, CM योगी बोले- सुरक्षा और विकास साथ-साथ

गीडा में ₹208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, CM योगी बोले- सुरक्षा और विकास साथ-साथ

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹208 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। फ्लैटेड फैक्ट्री, श्रमिक आवास और औद्योगिक विकास को पूर्वांचल के रोजगार और निवेश का नया इंजन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और विकास के संबंध पर भी बड़ा संदेश दिया।

सीएम योगी ने किया चिलुआताल पर्यटन परियोजना का लोकार्पण, गोरखपुर को मिला नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

सीएम योगी ने किया चिलुआताल पर्यटन परियोजना का लोकार्पण, गोरखपुर को मिला नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 20.39 करोड़ रुपये की लागत से विकसित चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए चिलुआताल को भविष्य का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा की।

बाराबंकी के बालिका गृह में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, राज्यपाल ने बेटियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

बाराबंकी के बालिका गृह में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, राज्यपाल ने बेटियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

बाराबंकी के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी) में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन और एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, कौशल विकास, कंप्यूटर प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए बालिका गृह को आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान 40 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन भी लगाई गई।

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 106 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 106 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 106 किलो खराब और अस्वच्छ खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया तथा 5 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच में कई जगह साफ-सफाई में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एक कैटरिंग गोदाम को बंद करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने यात्रियों

गीडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, 208 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

गीडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, 208 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा सेक्टर-13 में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे करीब 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। यह कॉम्प्लेक्स एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ लगभग 1000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक होगा। साथ ही श्रमिकों के लिए बने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया जाएगा।

लखनऊ में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत युवा संगम चरण-6 का भव्य आयोजन

लखनऊ में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत युवा संगम चरण-6 का भव्य आयोजन

लखनऊ के जन भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत युवा संगम चरण-6 का आयोजन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी संस्कृति, कला और परंपराओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोकनृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत की झलक दिखाई गई। राज्यपाल ने इसे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया

फाजिलनगर का नाम बदला जाएगा ‘पावागढ़’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

फाजिलनगर का नाम बदला जाएगा ‘पावागढ़’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 278 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर से जुड़ी है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही। साथ ही उन्होंने घोषणा

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशवासियों को संदेश, प्रकृति संरक्षण पर व्यापक अपील

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशवासियों को संदेश, प्रकृति संरक्षण पर व्यापक अपील

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण और वृक्षारोपण को जीवन का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है और देव ऋण से मुक्ति का मार्ग जल, वन और भूमि के संरक्षण से होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता, वृक्षारोपण और

लखनऊ में DGP राजीव कृष्ण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ में DGP राजीव कृष्ण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ में DGP राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महिला अपराधों के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जन शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की समस्या का शीघ्र समाधान करना है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रोरा रेल डबलिंग अंतिम चरण में, बुंदेलखंड को मिलेगी रेलवे विकास की बड़ी सौगात

रोरा रेल डबलिंग अंतिम चरण में, बुंदेलखंड को मिलेगी रेलवे विकास की बड़ी सौगात

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध कुमार ने झांसी-बेलाताल रेलखंड का निरीक्षण कर डबलिंग परियोजना और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया। मऊरानीपुर-रोरा रेल लाइन डबलिंग कार्य अंतिम चरण में है। परियोजना पूरी होने के बाद रेल क्षमता बढ़ेगी, नई यात्री सुविधाएं विकसित होंगी और अतिरिक्त ट्रेनों व स्टॉपेज का मार्ग प्रशस्त होगा।

बिजली की बढ़ती कीमतें और NEET पेपर लीक सरकार की नाकामी का प्रमाण : डिंपल यादव

बिजली की बढ़ती कीमतें और NEET पेपर लीक सरकार की नाकामी का प्रमाण : डिंपल यादव

मैनपुरी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी, कानून-व्यवस्था की स्थिति और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की विफलता का प्रमाण बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

राजकीय दशरथ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार, टूटी सड़क बनी मुसीबत

अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी सामने आई है। इमरजेंसी गेट के सामने की जर्जर सड़क मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

बलिया में घाघरा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बांसडीह तहसील के महाराजपुर और चांदपुर क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिचिंग और ठोकर निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है।

सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की समीक्षा, ग्रेडिंग और रैंकिंग पर जोर

सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की समीक्षा, ग्रेडिंग और रैंकिंग पर जोर

आजमगढ़ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों, विभागीय ग्रेडिंग और रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति और जनहितकारी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।