1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, 2027 चुनाव को लेकर करेंगे जनसभा, पढ़ें खबर

सहारनपुर पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, 2027 चुनाव को लेकर करेंगे जनसभा, पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 2 नवंबर को सहारनपुर के सौराना स्थित हेरिटेज हवेली रिसॉर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां हुई शुरू। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
सहारनपुर पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, 2027 चुनाव को लेकर करेंगे जनसभा, पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आज 2 नवंबर को सहारनपुर पहुंच रहे हैं। साथ ही, उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सहारनपुर में उनके स्वागत और जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के लिए बता दें आकाश आनंद सहारनपुर के सौराना स्थित हेरिटेज हवेली रिसॉर्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, इस कार्यक्रम की जानकारी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रभारी नरेश कुमार सैनी ने दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस जनसभा के जरिए बसपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी। साथ ही, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से नरेश कुमार सैनी की उम्मीदवारी को लेकर भी ऐलान किए जाने की संभावना है।

आकाश आनंद के काफिले को लेकर सड़क पर लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

आकाश आनंद के सहारनपुर आगमन से पहले सरसावा रोड और नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, बसपा के वर्तमान प्रत्याशी फिरोज आफताब का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने सड़क के बीच अपनी कार खड़ी कर दी और कार के ऊपर खड़े होकर स्वागत किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

2027 के चुनाव पर बसपा की नजर, सहारनपुर में संगठन मजबूत करने की तैयारी

बसपा की इस जनसभा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें पार्टी सहारनपुर जिले में अपना जनाधार मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटाने की कोशिश कर रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में अब सभी की निगाहें आकाश आनंद के संबोधन और जनसभा में होने वाली राजनीतिक घोषणाओं पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/rampur-azam-khan-support-posters-warning-government-julm-ka-hisab/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...