1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. अयोध्या में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अवध वाटर पार्क सील

अयोध्या में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अवध वाटर पार्क सील

अयोध्या के सलारपुर स्थित अवध वाटर पार्क को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण सील कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह भूमि अयोध्या महायोजना के तहत सामाजिक कार्यों के लिए पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी थी, इसलिए निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी। नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
अयोध्या में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अवध वाटर पार्क सील

अयोध्या के सलारपुर स्थित अवध वाटर पार्क को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण सील कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि पर यह वाटर पार्क संचालित हो रहा था, वह अयोध्या महायोजना के अंतर्गत पहले ही सामाजिक कार्यों के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। इसी वजह से वाटर पार्क के निर्माण के लिए प्रस्तुत मानचित्र को स्वीकृति नहीं दी गई थी।

एडीए ने मौके पर नोटिस चस्पा करते हुए स्पष्ट किया कि आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के अभाव में यह कार्रवाई की गई है। यूपी की बात की टीम जब स्थल पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, कुछ लोगों का दावा है कि वाटर पार्क दो दिनों के भीतर दोबारा खोला जा सकता है।

इस कार्रवाई के बाद अयोध्या के युवाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि तेजी से हो रहे विकास के बीच शहर में यही एकमात्र वाटर पार्क था, जहां गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे और युवा मनोरंजन के लिए जाया करते थे। अब इसके बंद होने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...