1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किए बड़े पैमाने पर तबादले, 18 जिलों के CMO बदले गए

योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किए बड़े पैमाने पर तबादले, 18 जिलों के CMO बदले गए

संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्या एवं परिवार कल्याण, देवी पाटन मंडल, गोंडा डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मैनपुरी में नई तैनाती मिली है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किए बड़े पैमाने पर तबादले, 18 जिलों के CMO बदले गए

योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सरकार ने 18 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार की जारी अधिसूचना में ट्रांसफर किए गए सभी सीएमओ को जल्द नवीत तैनाती पर जाने के कहा गया है। जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर डॉ. अशोक कुमार को सीएमओ, फतेहपुर भेजा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिक्षक, 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, छबरामऊ कन्नौज डॉ. गीतम सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिक्षक, जिला महिला चिकित्सालय/ स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, हरदोई डॉ. रोहतास को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई बनाया गया है। वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सोनभद्र डॉ. अश्विनी कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र में नवीन तैनाती मिली है।

वरिष्ठ परामर्शदाता एमएमजी जिला संयुक्त चिकित्सालय, गाजियाबाद डॉ. सुनील कुमार वर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, औरेया बनाया गया है। वरिष्ठ परामार्शदाता, जिला चिकित्सालय, हाथरस डॉ. महावीर सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागपत बनाया गया है। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्या एवं परिवार कल्याण, देवी पाटन मंडल, गोंडा डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मैनपुरी में नई तैनाती मिली है।

वरिष्ठ परामर्शदारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल चिकित्सालय), लखनऊ डॉ. संजय जैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अयोध्या बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायबरेली डॉ. अंशुमान सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमेठी बनाया गया है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, हरदोई डॉ. देव दीपक पाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजीपुर भेजा गया है। वरिष्ठ परामार्शदाता जिला चिकित्सालय, बाराबंकी डॉ. राम बदन राम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद में नवीन तैनाती मिली है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली डॉ. राजीव अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरादाबाद बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली डॉ. हरपाल सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर बनाया गया है। वरिष्ठ परामार्शदाता, टी.बी. सप्रू चिकित्सा, प्रयागराज डॉ. सी.एल. वर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मीरजापुर बनाया गया है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखुर डॉ. नंद कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मऊ बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरोहा डॉ. सत्यपाल सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरोहा बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट डॉ. इम्तियाज अहमद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर बनाया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोंडा डॉ. अजय प्रताप सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रावस्ती बनाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...