1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी कैबिनेट ने लगाया 33 प्रस्तावों पर मुहर, संस्कृत विद्यालयों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने लगाया 33 प्रस्तावों पर मुहर, संस्कृत विद्यालयों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति रहेंगे इनके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल होंगे।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
योगी कैबिनेट ने लगाया 33 प्रस्तावों पर मुहर, संस्कृत विद्यालयों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

लखनऊ: सीएम योगी की अध्यक्षता में राजभवन में कैबिनेट मीटिंग हुई। इस दौरान 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें संस्कृत विद्यालयों से जुड़े प्रस्ताव और निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के तहत अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी मंजूरी मिली है।

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विवि का प्रस्ताव पास किया गया। रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विवि को राज्य विवि का दर्जा मिलेगा। जिसका संचालन सरकार करेगी। यूपी के चित्रकूट में रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विवि है। इस विश्वविद्यालय में 50 प्रतिशत दिव्यांग और 50 प्रतिशत सामान्य छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति रहेंगे इनके बाद इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल होंगे।

इसके साथ ही योगी कैबिनेट ने कौशांबी में इंडो-इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फूड के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। कौशांबी के सिराथू से जुड़े प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी मिली। 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस मनाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ ही महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर का प्रस्ताव पास हुआ।

योगी कैबिनेट ने वृक्षारोपण अभियान 2023 को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दी। सूबे में 35 करोड़ वृक्षारोपण किए जाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। नई टाउनशिप स्थापना नीति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ ही प्रयागराज विवि के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पास हुआ। प्रयागराज विवि का नाम राजेंद्र प्रसाद विवि किया गया।

योगी कैबिनेट में मेजर ध्यानचंद्र राज्य खेल विवि स्थापना के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। संस्कृत अशासकीय महाविद्यालयों की मरम्मत का प्रस्ताव पास हुआ। मरम्मत का 95 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही मथुरा में छाता चीनी मिल को शुरू किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...