1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पारिवारिक समारोह में शामिल हुए योगेंद्र उपाध्याय, बोले- मोदी जी के आगे कोई नहीं

पारिवारिक समारोह में शामिल हुए योगेंद्र उपाध्याय, बोले- मोदी जी के आगे कोई नहीं

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय आज कानपुर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री अपनी मामी स्व. रमादेवी त्रिपाठी की जन्म शताब्दी पर आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल हुए। नारी शक्ति की मान सम्मान के लिए सबसे बडा प्रस्ताव पारित होने जा रहा है जिसका वर्षों से इंतजार था। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व और कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। मोदी जी के आगे कोई नहीं है, आज पूरा विश्व उनके कार्यों की सरहाना कर रहा है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
पारिवारिक समारोह में शामिल हुए योगेंद्र उपाध्याय, बोले- मोदी जी के आगे कोई नहीं

कानपुरः उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय आज कानपुर पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री अपनी मामी स्व. रमादेवी त्रिपाठी की जन्म शताब्दी पर आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल हुए। सखी केन्द्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी, स्नेह पैथोलॉजी की प्रो. श्रीमती पूनम तिवारी, केन्द्रीय विद्यालय कैन्ट की उप प्राचार्या डा. मीरा दुबे और सोशल रिसर्च फाउण्डेशन के सचिव डा. राजीव मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपनी बहन के निवास “आनन्द गंगा” में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री ने नमन करते हुए अपनी मामी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके संस्मरणों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संसद में महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। देश में किसी प्रधानमंत्री का यह पहला उदाहरण है कि मोदी जी जिसका शिलान्यास करते है उसका उद्घाटन भी करते हैं। उन्होंने नए संसद भवन का शिलान्यास किया था उसका आज उद्घाटन भी किया। इस नए सदन में उन्होंने सबसे पहला काम देश की आधी आबादी के लिए किया। नारी शक्ति की मान-सम्मान के लिए सबसे बडा प्रस्ताव पारित होने जा रहा है जिसका वर्षों से इंतजार था।

लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व और कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। मोदी जी के आगे कोई नहीं है, आज पूरा विश्व उनके कार्यों की सरहाना कर रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर अंतरिक्ष तक जिन्होंने काम किया वह हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी हैं, यह पूरा देश जानता है। इस अवसर पर उनकी पत्नी, छोटे भाई शैलेन्द्र और मामी के परिवारजन आशा त्रिपाठी, शशि उपाध्याय, वन्दना विद्यार्थी, दीपक त्रिपाठी उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...