UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी (Uttar Pradesh Government and Private Sector Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें प्रदेश के 10 जिलों में आज यानी 17 नवंबर 2026 को महा रोजगार मेले (Mega Job Fair) का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के जरिए 12,050 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल होंगी, जो योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर करेंगी। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें अयोध्या, जौनपुर और आगरा समेत प्रदेश के कुल 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यहां कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। साथ ही, रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने जिले में निर्धारित स्थान पर पहुंचकर इंटरव्यू देना होगा। अलग-अलग जिलों में भर्ती पदों की संख्या, कंपनियों और आयोजन स्थल की जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। इसमें 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इसके अलावा फ्रेशर्स और पहले से काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों में पद के हिसाब से आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और वेतन निर्धारित किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
उम्मीदवार रोजगार मेले में जाते समय अपना अपडेटेड रिज्यूमे, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सभी जरूरी मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer: यूपी में 16 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DM, देखें पूरी लिस्ट