1. हिन्दी समाचार
  2. भर्ती
  3. यूपी में PCS-J भर्ती का ऐलान, सिविल जज के 365 पदों पर सुनहरा मौका

यूपी में PCS-J भर्ती का ऐलान, सिविल जज के 365 पदों पर सुनहरा मौका

यूपी पीसीएस-जे भर्ती 2026 का विज्ञापन हुआ जारी। सिविल जज के 365 पदों पर होगी भर्ती। 20 नवंबर शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरू, यहां जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तारीख।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
यूपी में PCS-J भर्ती का ऐलान, सिविल जज के 365 पदों पर सुनहरा मौका

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवा में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बता दें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2026 यानी यूपी पीसीएस-जे भर्ती (UP PCS-J Recruitment) का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सिविल जज (Civil Judge) के कुल 365 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। करीब दो साल बाद आई इस भर्ती से न्यायिक सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अच्छा अवसर मिला है।

20 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

यूपी पीसीएस-जे भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा शुल्क (Online Examination Fee) जमा करने की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। आवेदन पत्र में किसी तरह की गलती होने पर उसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा।

28 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार

आयोग की ओर से आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार के लिए 28 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसी तारीख तक अभ्यर्थी फीस रिकन्सिलिएशन यानी शुल्क समाधान की प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

एक जुलाई 2027 को 22 से 35 वर्ष होनी चाहिए उम्र

यूपी पीसीएस-जे परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2027 के आधार पर होगी। इसके अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

20 नवंबर को जारी होगा विस्तृत विज्ञापन

UPPSC के मुताबिक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 20 नवंबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आरक्षण और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन जरूर पढ़ें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हुआ निधन

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...