1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बने गड्ढे में 2 बच्चों की डूबने से मौत, ठेकेदार की बड़ी लापरवाही

गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बने गड्ढे में 2 बच्चों की डूबने से मौत, ठेकेदार की बड़ी लापरवाही

दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। हादसे से दोनों बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बने गड्ढे में 2 बच्चों की डूबने से मौत, ठेकेदार की बड़ी लापरवाही

यूपी के बदायूं जिले के बिसौली तहसील क्षेत्र के एपुरा गांव में धान की रोपाई करने जा रहे दो बच्चों का पैर फिसलने से गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण हो रहा है, जिसके लिए ठेकेदारों ने मानक से ज्यादा गहरे गड्ढे करा दिए हैं। अब इन गड्ढों में बारिश का पानी भर रहा है। जिससे ऐसा हादसे हो रहे हैं।

जिले के बिसौली तहसील के एपुरा गांव में दो बच्चे धान की रोपाई करने के लिए खेत पर जा रहे थे। तभी अचानक से दोनों बच्चों का पैर फिसल गया। जिससे वे गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरे। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा कर गांव वालों को इकट्ठा किया। गांव वालों ने गहरे गड्ढे से दोनों बच्चों को 2 घंटे रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। हादसे से दोनों बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों सहित 2 थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।

बच्चे के परिजन कल्लू ने कहा कि अपने बच्चे को बचाने के लिए मैं भी गड्ढे में कूद गया। मैं भी डूबने से बच गया। उन्होंने बताया कि गड्ढे की गहराई तकरीबन चौदह-पंद्रह फिट होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे गड्ढे ठेकेदारों ने कराया है। घटना के बाद भी कोई अधिकारी नहीं आया है। बच्चों को गांव वालों ने निकाला है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...