लखीमपुर खीरी। शहर के लोहिया भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा को याद किया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा, पूर्व एमएलसी शशांक यादव और समाजवादी नेता मोहन बाजपेई समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर नेताजी को नमन किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी नेता मोहन बाजपेई की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को प्रसाद और भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।