Jalaun News: चार साल पहले लापता हुआ मूक-बधिर ध्रुव यादव सोशल मीडिया और साइबर सेल की मदद से अपने परिवार से मिल गया। हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर ने उसे भाइयों तक पहुंचाया।
Jalaun News: चार साल पहले लापता हुआ मूक-बधिर ध्रुव यादव सोशल मीडिया और साइबर सेल की मदद से अपने परिवार से मिल गया। हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर ने उसे भाइयों तक पहुंचाया।
Uttar Pradesh News: लखीमपुर खीरी के मितौली में ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और मासूम बच्चे समेत तीन की हुई मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। यहां पढ़ें पूरी खबर
Gas Cylinder Blast: लखीमपुर खीरी के जटपुरवा डी गांव में ओमनी वैन में गैस भरते समय अचानक से सिलेंडर फट गया। इस धमाके के बाद आग आसपास के कई घरों तक पहुंच गई। जानें पूरा मामला।
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के रननगर गांव में वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद हुए तेंदुए का रेस्क्यू किया। तेंदुए की कई दिनों से आबादी के आसपास मौजूदगी और पालतू पशुओं पर हमलों की आशंका से ग्रामीणों में दहशत थी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि वन्यजीवों को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है।
लखीमपुर खीरी के लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, सांसद उत्कर्ष वर्मा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मोहन बाजपेई की ओर से भंडारा आयोजित कर लोगों को भोजन वितरित किया गया।
लखीमपुर खीरी के रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कटान जारी है। एक पक्का मकान महज 5 सेकंड में नदी में समा गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 45 हेक्टेयर जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है।
लखीमपुर खीरी की छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में सावन के चौथे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों के स्वागत में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुष्पवर्षा की। प्रशासन ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर लखीमपुर खीरी में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर और प्रहार डिफेंस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने कारगिल के वीरों को नमन किया। कार्यक्रम में युवाओं को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और देश सेवा का संदेश दिया गया तथा शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मिले सांप को लोग अजगर का बच्चा समझ रहे थे, लेकिन जांच में वह जहरीला रसेल वाइपर निकला। रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर दुधवा के जंगल में छोड़ दिया।
लखीमपुर खीरी तिकुनिया हिंसा मामले से जुड़े गवाह धमकाने के प्रकरण में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जांच में अजय मिश्रा और आशीष मिश्रा की कोई भूमिका नहीं मिली है। दोनों के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई आगे के लिए टाल दी है।
दबंगों का साथ देने के लिए पुलिस ने कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिसकी वजह से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।