लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई तैनाती के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई स्थानों पर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जौनपुर से कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं संजय कुमार को मुजफ्फरनगर SSP पद से हटाकर 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। ओमवीर सिंह को बलिया से बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ SP पद से हटाकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी दी गई है।

कमलेश बहादुर को मऊ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई है। ईराज राजा को गाजीपुर से बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।वहीं अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP के पद पर भेजा गया है।
पूर्णेंदु सिंह, जो पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ से स्थानांतरित कर हापुड़ का SP बनाया गया है। सुरेश चंद्र रावत को अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा के पद से हटाकर जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा के पद पर तैनात किया गया है। तबादलों के इस फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों की पुलिस कमान में बदलाव हुआ है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की कमान आगे बढ़ाएंगे।