उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन और बागपत समेत कई जिलों में नई तैनाती की गई है। ए. सतीश गणेश को ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
