1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. Up News: चहेतों को दिया टेंडर,अधीक्षण अभियंता का कारनामा… मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

Up News: चहेतों को दिया टेंडर,अधीक्षण अभियंता का कारनामा… मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

...

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Up News: चहेतों को दिया टेंडर,अधीक्षण अभियंता का कारनामा… मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

सिंचाई विभाग में टेंडरों को लेकर भ्रष्टाचार कोई नया नहीं है। पहले भी कई अधीक्षण अभियंता इसमें लिप्त रहे हैं और हमेशा से अपने चहेते ठेकेदारों को कमीशन के आधार पर मैनेज करके टेंडर दिये गये। उसी क्रम में धुरव चन्द्र वर्मा अधीक्षण अभियंता एकादशम मंडल सिंचाई विभाग अयोध्या द्वारा टेंडरों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है।

एकादशंम मंडल सिंचाई विभाग अयोध्या सर्किल में परियोजनाओं एवं बाढ़ कार्यों को लेकर टेंडर कराये गये थे जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गये है। अधीक्षण अभियंता धु्रव चंद्र वर्मा द्वारा इन टेंडरों में हेरफेर करके अपने-अपने चहेती कंपनियों एवं ठेकेदारो को लाभ पहुंचाने के लिये टेंडर दे दिये गये। निश्चित रूप से यह एक बड़े भ्रष्टाचार का विषय है इस संदर्भ में यूपी की बात की टीम ने अपने सूत्रों के माध्यम से पता लगाया और खबर सही होने पर इसकी जानकारी मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव सिंचाई को दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उपरोक्त टेंडरों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश प्रमुख सचिव सिंचाई को दिये। प्रमुख सचिव सिंचाई द्वारा उपरोक्त टेंडरों की जांच करने के लिये प्रमुख अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये पूर्व में भी धु्रव चन्द्र वर्मा की कार्यप्रणाली की गंभीर शिकायतें हुई सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने अधिकारियो ने ऑफ द रिकॉर्ड धुरव चन्द्र वर्मा की भ्रष्ट कार्यप्रणाली के बारे में अंसतोष जताया। अब जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में लगातार पारदर्शी तरीके से ई-टेंडरिंग के माध्यम से टेंडर किये जा रहे है उसमें अधीक्षण अभियंता ध्रुव चन्द्र वर्मा द्वारा पलीता लगाने का कार्य किया जा रहा है निश्चित रूप से प्रमुख अभियंता सिंचाई द्वारा टीम गठित कर उपरोक्त टेंडरों की जांच पारदर्शी तरीके से करनी चाहिये।

एडिटर इन चीफ आर.सी भट्ट की रिपोर्ट…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...