Waterlogging News in Hindi

मिर्जापुर में बारिश का कहर! विंध्याचल रेलवे अंडरपास बना तालाब, पानी में फंसी रोडवेज बस

मिर्जापुर में बारिश का कहर! विंध्याचल रेलवे अंडरपास बना तालाब, पानी में फंसी रोडवेज बस

मिर्जापुर के विंध्याचल में बारिश के बाद पुराने वीआईपी रेलवे अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। पानी इतना भर गया कि प्रयागराज से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से समाधान की मांग की है।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, बाढ़ और जलभराव पर सीएम योगी सख्त

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार, बाढ़ और जलभराव पर सीएम योगी सख्त

क्षाबंधन पर सीएम योगी का महिलाओं को उपहार 27 से 28 अगस्त तक यूपी रोडवेज बसों में एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा। बाढ़, जलभराव और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सख्त निर्देश।

ललितपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, सड़कों से बाजारों तक पानी ही पानी

ललितपुर में मूसलाधार बारिश से जलभराव, सड़कों से बाजारों तक पानी ही पानी

ललितपुर में लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया। कटरा बाजार और नजाई बाजार समेत प्रमुख इलाकों की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। खराब ड्रेनेज और नालों की सफाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी, हालांकि बारिश से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली।

वाराणसी में अखरी-भिखारीपुर मार्ग की बदहाली से बढ़ी परेशानी, गड्ढों और जलजमाव से हादसों का खतरा

वाराणसी में अखरी-भिखारीपुर मार्ग की बदहाली से बढ़ी परेशानी, गड्ढों और जलजमाव से हादसों का खतरा

अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर जलजमाव और गड्ढों के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद कई बाइक सवार और ऑटो चालक हादसों का शिकार हुए, जिसके बाद लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।

नोएडा में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी; सड़कों पर लगा जाम

नोएडा में बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी; सड़कों पर लगा जाम

नोएडा में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आगे भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सुबह की इस तेज बारिश के कारण कई मुख्य मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

ग्रेटर नोएडा की मानसून तैयारी बनी मिसाल, CEO Ravi Kumar NG के नेतृत्व में बदली शहर की तस्वीर

ग्रेटर नोएडा की मानसून तैयारी बनी मिसाल, CEO Ravi Kumar NG के नेतृत्व में बदली शहर की तस्वीर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सीईओ आईएएस रवि कुमार एनजी के नेतृत्व में मानसून से पहले सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया। सड़कों से पॉलीथिन और कचरा हटाने, नालों की सफाई और बेहतर मॉनिटरिंग के कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक नियंत्रित रही। वहीं नोएडा में बारिश के दौरान आने वाली जलभराव की परेशानियों को देखते हुए ग्रेटर नोएडा मॉडल से सीख लेने की जरूरत

मेरठ में बारिश से लालकुर्ती जलमग्न, घरों में घुसा पानी; विधायक अमित अग्रवाल और कैंट CEO जाकिर हुसैन ने किया निरीक्षण

मेरठ में बारिश से लालकुर्ती जलमग्न, घरों में घुसा पानी; विधायक अमित अग्रवाल और कैंट CEO जाकिर हुसैन ने किया निरीक्षण

मेरठ के कैंट क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में लगातार बारिश के बाद जलभराव से कई घरों में पानी घुस गया। हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक अमित अग्रवाल और कैंट बोर्ड के CEO जाकिर हुसैन ने बेगमपुल नाला खोलकर जल निकासी तेज करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने जल्द राहत का भरोसा दिलाया है।

10 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट वाला नोएडा बारिश में बेहाल! नालों की बदहाली पर GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

10 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट वाला नोएडा बारिश में बेहाल! नालों की बदहाली पर GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्णा करुणेश की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

नोएडा में बारिश के बाद जलभराव, नालों की खराब स्थिति और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट वाले नोएडा प्राधिकरण में GM सत्य प्रकाश और CEO कृष्ण करुणेश की जिम्मेदारी के बीच जनता बेहतर व्यवस्थाओं और जवाबदेही की मांग कर रही है। यूपी की बात चैनल ने जून में ही नालों की स्थिति को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई

सहारनपुर के देवबंद में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कें बनीं तालाब

सहारनपुर के देवबंद में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कें बनीं तालाब

सहारनपुर के देवबंद में कुछ घंटों की बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। जल निकासी व्यवस्था खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे सड़क पर भरे पानी में नहाते दिखाई दिए, जिसके बाद नगर विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

आगरा में पहली तेज बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, कई इलाकों में जलभराव

आगरा में पहली तेज बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल, कई इलाकों में जलभराव

आगरा में पहली तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खेरिया मोड़ की वीआईपी रोड, एयरफोर्स गेट और धनौली क्षेत्र में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। दुकानों में पानी घुसने और वाहनों के फंसने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर जलभराव और लंबा जाम

गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कों पर जलभराव और लंबा जाम

गाजियाबाद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मेन जीटी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम, कॉलोनियों और दुकानों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कृषि भवन परिसर बना तालाब

बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कृषि भवन परिसर बना तालाब

आजमगढ़ में तेज बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन सिधारी स्थित कृषि भवन परिसर में जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों ने खराब जल निकासी व्यवस्था और जाम नालियों को जिम्मेदार बताया।

Mathura : नगर निगम की लापरवाही से बिरला मंदिर क्षेत्र में जलभराव और गंदगी बढ़ी परेशानियाँ

Mathura : नगर निगम की लापरवाही से बिरला मंदिर क्षेत्र में जलभराव और गंदगी बढ़ी परेशानियाँ

Mathura : बाढ़ के बाद बिरला मंदिर क्षेत्र में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। नगर निगम की लापरवाही और देरी से समस्या बढ़ रही है। ग्राह्मिणों ने तत्काल समाधान की मांग की है।

Bijnor : जलभराव की समस्या,ग्रामीणों की बड़ी मुश्किलें

Bijnor : जलभराव की समस्या,ग्रामीणों की बड़ी मुश्किलें

Bijnor : बिजनौर के हमीदपुर गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था जल्द करने की मांग की है।

Mathura : मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ जैसी स्थिति से हजारों प्रभावित

Mathura : मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ जैसी स्थिति से हजारों प्रभावित

Mathura : मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँचकर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है, जिससे लगभग 6,300 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, नावों और राहत शिविरों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। अधिकारियों ने अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।