देवरिया के पथरहट गांव में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जलभराव और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
देवरिया के पथरहट गांव में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जलभराव और दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
Azamgarh : आजमगढ़ के हनुमानगढ़ी इलाके में भारी बारिश के बाद जलजमाव से घर और सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बेहया का पेड़ लगाकर विरोध किया है। प्रशासन से तुरंत सड़क ऊंची करने और जलजमाव दूर करने की मांग की गई है।
Mahoba : महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बारिश के पानी से घरों में बुरा हाल था और कई दिनों से नाले की निकासी न होने से लोग परेशान थे। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद नाला तोड़कर पानी निकाला गया, तब जाकर जाम खुल सका।
Jhansi : झाँसी के मऊरानीपुर में रेलवे अंडर ब्रिज में 15 फीट पानी भरने पर स्थानीय लोगों ने नाव चलाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हर साल जलभराव से होने वाली परेशानी पर प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
Sonbhadra: सोनभद्र में पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी, जहां नालियों के जाम होने से पूरे शहर में जलभराव से अफरा-तफरी मच गई। वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात भी ठप हो गया। लोग घरों, स्कूलों और बाजारों में भरे पानी से बेहद परेशान दिखे।