Up Rain News in Hindi

यूपी में बारिश और बाढ़ का कहर, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

यूपी में बारिश और बाढ़ का कहर, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गंगा, सरयू और मंदाकिनी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों और घरों में पानी घुस गया है, जबकि अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

यूपी में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और पात्र परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए। सीएम ने लोगों से आकाशीय बिजली और बढ़े जलस्तर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

यूपी में मानसून का असर तेज, 3 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून का असर तेज, 3 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा। IMD के अनुसार लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली समेत करीब 45 जिलों में बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।