उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट खर्च में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले दो महीनों में 70% वित्तीय स्वीकृतियां और कम से कम 60% बजट व्यय सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही किसानों को KCC से जोड़ने, ग्रामीण क्रेडिट बढ़ाने, जीआई उत्पादों की ब्रांडिंग और केंद्र से लंबित धनराशि के लिए समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
