Rni News in Hindi

कोल्ड स्टोरेज मालिक की मनमानी, किसानों के करोड़ों का आलू खराब

कोल्ड स्टोरेज मालिक की मनमानी, किसानों के करोड़ों का आलू खराब

कोल्ड स्टोर प्रबंधन की लापरवाही के चलते किसानों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर जिला कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा क्षेत्र गांव अमौली कुर्मियान में स्थित रसधान कोल्ड स्टोर एण्ड आइस प्लांट पर सैकडों किसानों ने जमकर हंगामा काटा। किसानों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज मालिक राजेश और मैनेजमेंट ने कोल्ड स्टोरेज को सुचारू ढंग से देखभाल नहीं

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद हवन किया और जनकल्याण के लिए मंगल कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी।

निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन सिनेमाघर का लिंटर गिरने से छह मजदूर दब गए थे। जिसके मलबे में से दो मजदूरों को मृत निकाला गया। घटना के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जाहिर करते हुए घायलों का त्वरित उपचार के दिए निर्देश।

गाजियाबाद में हिंडन का कहर, गांवों में घुसा पानी का सैलाब, NDRF कर रही रेस्क्यू

गाजियाबाद में हिंडन का कहर, गांवों में घुसा पानी का सैलाब, NDRF कर रही रेस्क्यू

यमुना नदी शांत हुई तो हिंडन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नदी में बाढ़ आई तो पानी आबादी वाले इलाकों में भरना शुरू हो गया है। इससे तकरीबन 5 हजार लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रशासन फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में लगा है। हिंडन में बाढ़ का पानी आबादी वाले इलाकों में घुस आया तो सड़कें और गलियां पानीमय दिखने लगीं। गाजियाबाद के