सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़हरा गांव समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को निगरानी और राहत व्यवस्था के निर्देश दिए। संपर्क मार्ग कटने की स्थिति में ग्रामीणों के लिए नाव की व्यवस्था कराने की बात कही गई है।
