रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 29वीं अंतरराष्ट्रीय पुलिस महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन समेत विभिन्न पुलिस टीमों की भागीदारी हो रही है।
