Lord Shiva News in Hindi

131 मीटर लंबी कांवड़ में सजे हनुमान, शिव और जामवंत, 40 शिवभक्तों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

131 मीटर लंबी कांवड़ में सजे हनुमान, शिव और जामवंत, 40 शिवभक्तों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

कासगंज के सोरों तीर्थ स्थित लहरा गंगाघाट पर आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। फिरोजाबाद के नागऊ गांव से 40 शिवभक्त 131 मीटर लंबी कांवड़ में गंगाजल लेकर रवाना हुए। कांवड़ को हनुमान जी की पूंछ का स्वरूप दिया गया था, जबकि शिवभक्त हनुमान, भगवान शिव और जामवंत के रूप में यात्रा में शामिल हुए।

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक दिखी भारी भीड़

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक दिखी भारी भीड़

सावन 2026 के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम, वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए।

श्रावण में सेवा, समरसता और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्रावण में सेवा, समरसता और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए सेवा, समरसता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान शिव के आदर्शों को अपनाने, हर बूंद जल का सम्मान करने और प्रकृति के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

श्रावण मास के प्रथम दिन प्रियाकान्तजु मंदिर में बना श्रद्धा का महासंगम, 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंगों का हुआ अभिषेक

श्रावण मास के प्रथम दिन प्रियाकान्तजु मंदिर में बना श्रद्धा का महासंगम, 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंगों का हुआ अभिषेक

श्रावण मास के प्रथम दिन वृंदावन के प्रियाकान्तजु मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका विधि-विधान से अभिषेक किया। 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महाशिवपुराण कथा महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देवकीनंदन महाराज और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेष जी ने रुद्राभिषेक कर विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में प्रेम, सद्भाव और सदाचार का संदेश दिया गया, जबकि शनिवार को उत्तर प्रदेश

राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से भव्य रुद्राभिषेक

राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से भव्य रुद्राभिषेक

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन लखनऊ में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। राज्यपाल ने स्वयं जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर प्रदेश और देश की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Gorakhpur : रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

Gorakhpur : रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

Gorakhpur : सावन मास की शिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर कई राजनीतिक एवं धार्मिक गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Muzaffarnagar : जिलेभर के शिवालयों में हो रहा है भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Muzaffarnagar : जिलेभर के शिवालयों में हो रहा है भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में श्रावण मास की शिवरात्रि पर जिलेभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लाकर श्रद्धालुओं ने प्राचीन मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और मंदिरों में भंडारों व प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।