Land Acquisition News in Hindi

नोएडा में दीपावली से पहले सफाई और सड़कों की मरम्मत के निर्देश, 31 अक्टूबर तक रिसर्फेसिंग का लक्ष्य

नोएडा में दीपावली से पहले सफाई और सड़कों की मरम्मत के निर्देश, 31 अक्टूबर तक रिसर्फेसिंग का लक्ष्य

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने दीपावली से पहले शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की रिसर्फेसिंग के लिए 31 अक्टूबर की समयसीमा तय की गई है। बैठक में ईवी चार्जिंग स्टेशन, एलिवेटेड रोड, बकाया वसूली और न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अब तक 281 किसानों ने न्यू नोएडा के लिए आपसी

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर का रास्ता साफ

ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2002 से 2013 के बीच खरीदी या अधिग्रहित जमीन के उन पात्र किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिन्हें पहले इसका लाभ नहीं मिल पाया था। शासन के निर्देश के बाद करीब 4500 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है और प्राधिकरण 500 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त मुआवजा वितरित कर सकता है।

न्यू नोएडा के लिए जमीन खरीद की तैयारी तेज, 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से होगी निगरानी

न्यू नोएडा के लिए जमीन खरीद की तैयारी तेज, 37 गांवों में लगेंगे कैंप; सैटेलाइट से होगी निगरानी

न्यू नोएडा यानी DNGIR के पहले चरण में शामिल 37 गांवों में जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो रही है। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने के लिए कैंप लगाए जाएंगे और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए परियोजना क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नजर रखी जाएगी।

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के 39 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी कोटे के तहत 58 आवासीय भूखंड आवंटित किए। इनमें 18 भूखंडों का किसानों की मौजूदगी में ड्रॉ हुआ, जबकि 40 भूखंड सीधे आवंटित किए गए। प्राधिकरण ने अन्य गांवों के पात्र किसानों के लंबित भूखंड भी जल्द आवंटित करने की बात कही।

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के किसानों ने शेष 4 प्रतिशत आवासीय भूखंड की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर से गांवों में पैदल मार्च और जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जबकि 22 अक्टूबर से प्राधिकरण कार्यालय पर सत्याग्रह प्रस्तावित है।

YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, औद्योगिक विकास से लेकर किसानों के हित तक पर जोर

YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, औद्योगिक विकास से लेकर किसानों के हित तक पर जोर

YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स, शहरी सुविधाओं, कचरा प्रबंधन और किसानों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में प्राधिकरण की आय में 182.35% वृद्धि, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, इंडस्ट्रियल नोड, इंटरनेशनल ट्रेड सिटी, औद्योगिक पार्कों और किसानों को 7% भूखंड व अतिरिक्त प्रतिकर देने की प्रगति की समीक्षा की गई।

एम देवराज क्यों नही दे रहे है ग्रेटर नोएडा को अधिकारी?

एम देवराज क्यों नही दे रहे है ग्रेटर नोएडा को अधिकारी?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ, ओएसडी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसानों, बिल्डर्स और बायर्स से जुड़े मामलों के निस्तारण पर असर पड़ने का दावा।

तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ किसानों की पंचायत 14 सितंबर को, राकेश टिकैत होंगे शामिल

तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ किसानों की पंचायत 14 सितंबर को, राकेश टिकैत होंगे शामिल

गौतमबुद्ध नगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से जुड़े किसानों के मुद्दों को लेकर 14 सितंबर को बड़ी पंचायत आयोजित होगी। राकेश टिकैत भी इसमें शामिल होंगे। पंचायत में भूखंड, आबादी, मुआवजा, जमीन अधिग्रहण, गांवों की सुविधाएं और स्थानीय युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

Lucknow : सीएम योगी ने की बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के कार्यों की समीक्षा बैठक

Lucknow : सीएम योगी ने की बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के कार्यों की समीक्षा बैठक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मल्टीमोडल लॉजिस्टिक पार्क और लिंक एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।उन्होंने बीडा को प्रदेश का नया औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाकर रोजगार सृजन और निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।भूमि अधिग्रहण, मास्टर प्लान-2045, पर्यावरण स्वीकृति और आधारभूत संरचना विकास के कार्यों को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने

UP News : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने डिजिटल क्रॉप सर्वे व किसान पंजीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

UP News : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने डिजिटल क्रॉप सर्वे व किसान पंजीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

UP News : मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों संग बैठक कर डिजिटल क्रॉप सर्वे, फॉर्मर रजिस्ट्री और भूमि अधिग्रहण पर निर्देश दिए।

Lucknow : सीएम योगी का निर्देश, और सरल व सहज बनाएं निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टल

Lucknow : सीएम योगी का निर्देश, और सरल व सहज बनाएं निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टल

Lucknow : सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवंबर में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5 की तैयारी के निर्देश दिए, जिसमें ₹5 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव शामिल होंगे।उन्होंने भूमि अधिग्रहण में किसानों के हित और उचित मुआवज़े पर जोर दिया, साथ ही निर्यात प्रोत्साहन व फिनटेक हब विकास पर बल दिया। बैठक में रोजगार ज़ोन, श्रम सुधार और अप्रयुक्त भूखंडों के सक्रिय उपयोग पर भी चर्चा हुई।

Mathura : मथुरा में भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद पर भड़का किसानों का आक्रोश

Mathura : मथुरा में भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद पर भड़का किसानों का आक्रोश

Mathura : मथुरा में भारतीय किसान यूनियन (सुनील गुट) ने कोटा मौजा भूमि अधिग्रहण के अनुचित मुआवजे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।किसानों ने सांसद हेमा मालिनी समेत जनप्रतिनिधियों और रेलवे मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर नगर निगम दरों से मुआवजे की मांग की।किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रैक और यमुना एक्सप्रेसवे जाम किया जाएगा।