यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के हॉल-4 स्थित स्टॉल को Best Display Stand का पुरस्कार मिला। स्टॉल पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, होम्योपैथी, औषधि निर्माण, अनुसंधान और वेलनेस टूरिज्म से जुड़ी जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने आगंतुकों को नाड़ी परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।
