Uttar Pradesh News: गोरखपुर के पिपराइच में अर्नव तूफान के असर से हुई भारी बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। जिसमें कई गांवों में खेत जलमग्न, किसानों ने प्रशासन से सर्वे और मुआवजे की मांग की है। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी
Uttar Pradesh News: गोरखपुर के पिपराइच में अर्नव तूफान के असर से हुई भारी बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। जिसमें कई गांवों में खेत जलमग्न, किसानों ने प्रशासन से सर्वे और मुआवजे की मांग की है। ऐसे में आइए यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है, जबकि लखनऊ में बारिश के आसार कम रहने के बावजूद धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। प्रदेश में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
प्रयागराज के बारा क्षेत्र के सेंधुवार गांव में लगातार बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक के प्रति नाराजगी जताई तथा प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और पात्र परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए। सीएम ने लोगों से आकाशीय बिजली और बढ़े जलस्तर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
ललितपुर में लगातार मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया। कटरा बाजार और नजाई बाजार समेत प्रमुख इलाकों की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। खराब ड्रेनेज और नालों की सफाई न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी, हालांकि बारिश से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली।
Pilibhit : लगातार बारिश से पीलीभीत की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है, खासकर गंगोत्रीपुरम में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाराज़ कॉलोनीवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और रोड जाम किया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और डीएम ने निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई व तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बलिया जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। जहां पहले खतरे का बिंदु 57.61 मीटर पर था, वहीं अब गंगा का जलस्तर 58.90 मीटर तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
Sonbhadra : लगातार बारिश से सोनभद्र का रिहंद बांध खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जलस्तर 869 फीट पर स्थिर है। बांध के दो फाटक और छह टरबाइन से 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, साथ ही 300 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
Chandauli : चंदौली में लगातार बारिश से चंद्रप्रभा नदी उफान पर है, जिससे पचोखर गांव का स्कूल और आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र जलमग्न हो गए।बच्चों और शिक्षकों को पानी भरने की जानकारी समय पर न मिलने के कारण सुबह स्कूल पहुँचना पड़ा, बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया।स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी भरने के बावजूद कर्मियों ने ड्यूटी निभाई, जिससे प्रशासन की तैयारियों और सूचना व्यवस्था पर सवाल उठे।
Lalitpur News: ललितपुर में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गोविंद नगर की गलियां तालाब बन गई हैं और कई घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं। तालबेहट रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला अस्थाई पुल बह जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत हो रही है। शहजाद नदी के उफान और ग्रामीण इलाकों में जलभराव के कारण कई परिवार