Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर में रविवार को नहीं होगा जनता दर्शन, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ

गोरखपुर में रविवार को नहीं होगा जनता दर्शन, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ

गोरखपुर में 12 जुलाई को पौधरोपण महायज्ञ-2026 के आयोजन के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 7:45 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत लोगों से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर और गोरखपुर को देंगे विकास की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर और गोरखपुर को देंगे विकास की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को कुशीनगर और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। कुशीनगर में ₹525 करोड़ की 464 तथा गोरखपुर में ₹757 करोड़ से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

गोरखपुर को 758 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर को 758 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में करीब 758 करोड़ रुपये की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें भटहट-बांसस्थान फोरलेन, सड़क और पर्यटन विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वे आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और रविवार को पौधरोपण अभियान में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, विकास परियोजनाओं को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, विकास परियोजनाओं को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और अब विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास सहित जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के दौरान वे कुशीनगर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

गोरखपुर समेत पूर्वांचल के दौरे पर आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन दिनों तक रहेंगे व्यस्त

गोरखपुर समेत पूर्वांचल के दौरे पर आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन दिनों तक रहेंगे व्यस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे, जिसकी शुरुआत संत कबीर नगर से होगी। दौरे के दौरान वह संत कबीर नगर, देवरिया और गोरखपुर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न जनसभाओं, उद्घाटन कार्यक्रमों और भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे।

सांसद रवि किशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

सांसद रवि किशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत गोरखपुर के नौका विहार पर सांसद रवि किशन ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

जमीन से जुड़े मामलों में ढिलाई पड़ेगी भारी, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त आदेश

जमीन से जुड़े मामलों में ढिलाई पड़ेगी भारी, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में भूमि संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारियों और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। लगातार दूसरे दिन करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ अवश्य मिलना चाहिए।

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

गोरखपुर पुलिस प्रशासन बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन निगरानी और ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष तैयारी की गई है।

जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: CM योगी

जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल : सीएम योगी

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल : सीएम योगी

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद पुलिस विभाग में समय पर भर्ती, समय पर ट्रेनिंग और अवस्थापना सुविधाओं के विकास से पुलिसकर्मियों के कार्य की गति बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना, और सुशासन का मॉडल खड़ा हुआ।

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा, जनता दर्शन में भावुक हुए सीएम योगी

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा, जनता दर्शन में भावुक हुए सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान श्रावस्ती से आई महिला ने अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी। बच्चे की हालत देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कमजोर वर्ग के लोगों को धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन कर सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन कर सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं।

Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी

Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की गुरु गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी

महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।