Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप

गोरखपुर जिला जेल से पॉक्सो आरोपी फरार, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भागने का आरोप

गोरखपुर जिला कारागार से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के कथित रूप से पेड़ के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है, जबकि जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है।

सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

सावन कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल, सीसीटीवी निगरानी और स्वच्छता अभियान की व्यवस्था की है। यात्रियों से रेल वन ऐप के जरिए जानकारी लेकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

गोरखपुर में गरीब परिवारों के लिए राहत, जीडीए के कल्याण मंडपम में ₹11,000 में होगी शादी

गोरखपुर में गरीब परिवारों के लिए राहत, जीडीए के कल्याण मंडपम में ₹11,000 में होगी शादी

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कल्याण मंडपम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कम खर्च में शादी और सामाजिक कार्यक्रमों का बेहतर विकल्प बन रहे हैं। पात्र परिवारों के लिए बुकिंग शुल्क ₹11,000 तय किया गया है।

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा, श्रीराम कथा की पूर्णाहुति, आशीर्वचन और सहभोज का आयोजन होगा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु और शिष्य दोनों भूमिकाओं में परंपरा का निर्वहन करेंगे।

गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीड बोट की टक्कर, तीन घायल, जांच के आदेश

गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीड बोट की टक्कर, तीन घायल, जांच के आदेश

गोरखपुर के रामगढ़ताल में दो स्पीड बोट की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। डीएम ने जांच के आदेश देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

गोरखपुर में आरा सांसद का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष की जीत है मंत्री का इस्तीफा

गोरखपुर में आरा सांसद का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष की जीत है मंत्री का इस्तीफा

गोरखपुर में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम योगी बोले— भक्ति से ही जीवन को मिलती है सही दिशा

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ, सीएम योगी बोले— भक्ति से ही जीवन को मिलती है सही दिशा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

गोरखपुर को 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

गोरखपुर को 995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया और जनसभा में विकास, सुरक्षा व आस्था के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला भी बोला।

गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र

गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र

गोरखपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ संगठन को चुनावी जीत की सबसे अहम कड़ी बताया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से विपक्ष के कथित दुष्प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं का भी उल्लेख किया।

गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 10 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन होगी। इसके अलावा फोरलेन सड़क, महिला छात्रावास, साइंस म्यूजियम, अंडरपास और अन्य आधारभूत विकास कार्यों की भी शुरुआत होगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देवरिया बाईपास

गोरखपुर की खजनी तहसील में महिला का हंगामा, सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर उठाया विरोध

गोरखपुर की खजनी तहसील में महिला का हंगामा, सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर उठाया विरोध

गोरखपुर की खजनी तहसील में सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर एक महिला हाथ में डंडा लेकर विरोध करने पहुंच गई। महिला ने राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, जबकि अधिकारी ने आरोपों से इनकार किया। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश देते हुए संयुक्त टीम गठित की है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल, जून रैंकिंग में मिला पहला स्थान

मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल, जून रैंकिंग में मिला पहला स्थान

सीएम डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में गोरखपुर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जून में 50 मोबाइल ओपीडी के जरिए 7053 ग्रामीण मरीजों को इलाज और 1965 मरीजों की लैब जांच की गई।

गोरखपुर से शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

गोरखपुर से शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान की शुरुआत की। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुए इस अभियान में लोगों से पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई है।

योगी सरकार में शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ी विकास की रफ्तार

योगी सरकार में शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ी विकास की रफ्तार

योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ वर्षों में गोरखपुर का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हुआ है। शहर में फ्लाईओवर, रेल ओवरब्रिज, फोरलेन और सिक्सलेन सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार हुआ है।

गोरखपुर में ATS और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, इलाहीबाग क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई

गोरखपुर में ATS और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, इलाहीबाग क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई

गोरखपुर के इलाहीबाग स्थित माई डीगदही इलाके में ATS और स्थानीय पुलिस ने बुधवार तड़के एक मकान पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।