गोण्डा में लगातार बारिश के चलते घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी किनारे के इलाकों में हाई अलर्ट के साथ निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से कई गांवों की बिजली प्रभावित हुई है और बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
