गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के अनुसार करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। एडीएम प्रमोद झा ने नकहरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। राहत सामग्री की व्यवस्था के साथ लोगों की सहायता के लिए 10 नावें तैनात की गई हैं।
