Ganesh Chaturthi News in Hindi

चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

संभल के चंदौसी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 66वीं भव्य रथयात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। रंगीन झांकियों, बैंड-बाजों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में हिस्सा लिया।

मैनपुरी के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मैनपुरी के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

मैनपुरी के मिश्राना मोहल्ले स्थित गुलाब बाग में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

सीएम योगी ने गणेश चतुर्थी पर दिया आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संदेश, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

सीएम योगी ने गणेश चतुर्थी पर दिया आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संदेश, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, कौशल और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को व्यवहार में अपनाने, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को बढ़ावा देने तथा तकनीक और हुनर के जरिए विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण पर जोर दिया।