Flood Safety News in Hindi

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, डीएम ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, डीएम ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों, निर्माणाधीन पुल, डैम रोड और अजीजगंज तटबंध का निरीक्षण किया। बाढ़ सुरक्षा तैयारियां मजबूत करने के साथ लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

यूपी में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

यूपी में भारी बारिश से हुए नुकसान पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और पात्र परिवारों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए। सीएम ने लोगों से आकाशीय बिजली और बढ़े जलस्तर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

Bijnor : बिजनौर में गंगा का तटबंध टूटने के कगार पर, दिल्ली-पौड़ी हाईवे बंद

Bijnor : बिजनौर में गंगा का तटबंध टूटने के कगार पर, दिल्ली-पौड़ी हाईवे बंद

Bijnor : बिजनौर में गंगा के तटबंध में कटान के कारण स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे दिल्ली-पौड़ी हाईवे बंद कर दिया गया है।एक दर्जन से अधिक गांव और हजारों हेक्टेयर फसल खतरे में हैं, ग्रामीण अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।सिंचाई विभाग, प्रशासन और मजदूर लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं, लेकिन तटबंध अभी तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है।

Kushinagar : नारायणी नदी तटबंधों के मरम्मत कार्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार पर उठे सवाल

Kushinagar : नारायणी नदी तटबंधों के मरम्मत कार्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार पर उठे सवाल

Kushinagar : कुशीनगर में नारायणी नदी के तटबंधों की मरम्मत में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही सामने आई है, जहां मानसून से पहले केवल 30% काम ही पूरा हुआ।स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति की अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं।

Barabanki: डीएम के निर्देश पर बाढ़ से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन

Barabanki: डीएम के निर्देश पर बाढ़ से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन

Barabanki: जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर रामसनेही घाट के खजूरी बाढ़ राहत केंद्र में बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एसडीएम अनुराग सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने बाढ़ बचाव, राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया का अभ्यास किया।