Cm Yogi Adityanath News in Hindi

कुशीनगर में सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, बेंदूपार में हेलीपैड निर्माण शुरू

कुशीनगर में सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, बेंदूपार में हेलीपैड निर्माण शुरू

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बेंदूपार इंटर कॉलेज परिसर में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए NSG कमांडो भी पहुंचे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करने की संभावना है।

गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया के दौर में ‘अर्धसत्य’ नई चुनौती

गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया के दौर में ‘अर्धसत्य’ नई चुनौती

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। सीएम योगी ने सत्य-असत्य, अर्धसत्य, मनसा-वाचा-कर्मणा और भारतीय परंपरा पर विचार रखे।

किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा , भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी

किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा , भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ पर सहकारिता, किसानों की आय, सामाजिक सुरक्षा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम और एसपी को छोटी घटनाओं पर भी सतर्कता बरतने, पुलिस-राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने युवाओं से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने की अपील

सीएम योगी ने युवाओं से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में भाग लेने की अपील की है। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला यह आयोजन उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच प्रदान करेगा।

Prayagraj News: अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, CM योगी ने 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस इलाज की घोषणा की

Prayagraj News: अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, CM योगी ने 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस इलाज की घोषणा की

प्रयागराज में CM योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट देने का भी ऐलान किया।

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा को मिली ₹1,051 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी ने 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 7,240 लाभार्थियों को आवास योजनाओं की सहायता राशि के साथ विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र, चेक और ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। इस दौरान ब्रजभूमि और भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पुस्तक 'ECHOES OF DIVINITY' का विमोचन भी हुआ।

CM योगी ने 21 करोड़ के स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

CM योगी ने 21 करोड़ के स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। CM योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का लोकार्पण, स्मारिका का विमोचन और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

रक्षाबंधन पर CM योगी की प्रदेशवासियों को पाती, बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का दिलाया संकल्प

रक्षाबंधन पर CM योगी की प्रदेशवासियों को पाती, बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का दिलाया संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर पर्व की महत्ता और भारतीय संस्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। सीएम योगी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, बोले -सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, बोले -सतत विकास से बनी गोरखपुर की नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक 1.8 किमी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 70 करोड़ की लागत से बनी सड़क से आवागमन और जलनिकासी की समस्या दूर होगी।

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को बताया ‘समरसता का महापर्व’, बोले- सामाजिक एकता की जीवंत पाठशाला है यात्रा

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को बताया ‘समरसता का महापर्व’, बोले- सामाजिक एकता की जीवंत पाठशाला है यात्रा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को ‘समरसता का महापर्व’ बताते हुए कहा कि यह धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार की तैयारियों का जिक्र किया और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक से दूरी बनाए रखने की अपील की। सीएम ने एंबुलेंस और स्कूल वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता देने का भी आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश में बनेगी नई एकीकृत युवा नीति, युवाओं की जरूरतों के अनुरूप होगी तैयार

उत्तर प्रदेश में बनेगी नई एकीकृत युवा नीति, युवाओं की जरूरतों के अनुरूप होगी तैयार

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप नई एकीकृत युवा नीति तैयार करेगी। इसमें शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वास्थ्य और नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही विशेषज्ञ आयोग के गठन और खेल अवसंरचना को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।

यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने दिया सहयोग का भरोसा

यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सभी दलों ने दिया सहयोग का भरोसा

लखनऊ में यूपी विधानसभा सत्र 2026 से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वस्थ संवाद, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की प्रतिबद्धता दोहराई।

गुरु पूर्णिमा 2026: सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, समझाया गुरु का महत्व

गुरु पूर्णिमा 2026: सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, समझाया गुरु का महत्व

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति और शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने सरकार की शिक्षक हितैषी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

CM Yogi ने लॉन्च की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, मैनपुरी-इटावा को भी दी बड़ी सौगात

CM Yogi ने लॉन्च की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, मैनपुरी-इटावा को भी दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना (Teacher Cashless Medical Scheme) का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मैनपुरी में ₹682 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं और इटावा में 604 करोड़ रुपये की 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन को लेकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा।