ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्राधिकरण ने शहर को 21 जोन में बांटकर टीमें तैनात की हैं। धूल कम करने के लिए 224 एंटी स्मॉग गन, 107 वाटर टैंकर और 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खुले में कूड़ा जलाने की शिकायत कॉल सेंटर या मित्रा ऐप पर की जा सकती है।
