Anti Corruption Action News in Hindi

कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, वायरल तस्वीर मामले में हुई कार्रवाई

कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, वायरल तस्वीर मामले में हुई कार्रवाई

कानपुर देहात के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह को नोटों की गड्डियों वाली वायरल तस्वीर और अनियमितता से जुड़े आरोपों के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू की गई है। सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।