उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से रूसी ट्रेड कमिश्नर एंड्रे सोबोलेव के नेतृत्व में कारोबारी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में रूसी निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। मेट्रो कोच, रेलवे उपकरण, हेवी इंजीनियरिंग, डिफेंस-एयरोस्पेस, ऊर्जा तकनीक और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को संभावित सहयोग के लिए प्रमुखता दी गई।
