Abhishek Nishad News in Hindi

यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के युवक की मौत, करमेल गांव में पसरा मातम

यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के युवक की मौत, करमेल गांव में पसरा मातम

देवरिया के करमेल गांव निवासी 22 वर्षीय अभिषेक निषाद की यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रूसी मिसाइल हमले में मौत हो गई। वह MV Golden Leo मालवाहक जहाज पर नाविक के रूप में काम कर रहे थे। परिवार भारतीय दूतावास और अधिकारियों के संपर्क में है और पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग कर रहा है।