1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सूरज की बढ़ती तपिश से लोग परेशान, तालाबों का पानी सूखने से पशु-पक्षी भी हुए बेहाल

सूरज की बढ़ती तपिश से लोग परेशान, तालाबों का पानी सूखने से पशु-पक्षी भी हुए बेहाल

भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। तालाब सूख चुके हैं, जिसके चलते पशु पक्षी हर कोई सूरज की भीषण तपिश से बेहाल हैं। जून महीने में जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं। तापमान भी लगातार चढ़ाई कर रहा है। पानी की तलाश में नील गायों का झुंड खेतों में घूम रहे हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
सूरज की बढ़ती तपिश से लोग परेशान, तालाबों का पानी सूखने से पशु-पक्षी भी हुए बेहाल

कानपुर: जून महीने की भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल हो चुके हैं। गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। छात्रों का भी गर्मी के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। अपने व्यवसाय को लेकर बाहर निकलने वाले लोगों की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 15 जून तक बेचैन कर देने वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। अब गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। वहीं पिछले महीने 23 मई, 24 मई, 31 मई की रात में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये रातें बेहद गर्म रहीं।

वहीं बस्ती जिले में भीषण गर्मी के चलते तालाब सूख चुके हैं। मनुष्य से लेकर पशु पक्षी हर कोई सूरज की भीषण तपिश से बेहाल हैं। जून महीने में जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहा है। तापमान भी लगातार चढ़ाई कर रहा है। पानी की तलाश में नील गायों का झुंड खेतों में घूम रहे हैं तो वहीं पक्षी सारस भी पानी की तलाश में नहरों के किनारे किनारे घूम रहा है। गौरेया पक्षियों का झुंड इस भीषण गर्मी में अपने आशियाने को छोड़ने को तैयार नहीं है। मानो वह भी शाम होने का इंतजार कर रहे हैं।

हर दिन बढ़ते तापमान से दिन भर आवागमन के दौरान लोगों को तेज धूप पसीने और लू से काफी दिक्कत हो रही है। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव, ठंडे पेय पदार्थ, सिर और मुंह ढकने के लिए गमछे आदि का सहारा ले रहे हैं। लेकिन सबसे अधिक दिक्कत पशु पक्षियों को हो रही है। दोपहर में तेज धूप और लू के चलते सड़कों पर आवागमन भी कम हो जा रहा है। दोपहर में ग्राहक कम निकलने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो लोगों को अभी 18 जून तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।

कानपुर से संवाददाता अनुज जैन व बस्ती से संवाददाता धर्मेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...