ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के समापन समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न पवेलियन और स्टॉल को सम्मानित किया गया। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ट्रेड शो में सरकारी विभागों, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी उपलब्धियों, योजनाओं, उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित किया।
ट्रेड शो के विभिन्न हॉल में आकर्षक और प्रभावी प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। हॉल-1 में इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पवेलियन को सम्मान मिला। हॉल-3 में केंट आरओ सिस्टम्स, यूपीसीडा, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीवो के स्टॉल एवं पवेलियन पुरस्कृत किए गए।
हॉल-4 में गृह (पुलिस) विभाग, ओडीओपी/ओडीओसी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, परिवहन, संस्कृति और आयुष विभाग की प्रस्तुतियों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया था।
हॉल-5 में राफे एमफाइबर, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के स्टार्टअप पवेलियन और एडवर्ब टेक्नोलॉजीज को पुरस्कार मिला। वहीं, हॉल-6 में नगर विकास विभाग, एनटीपीसी, समाज कल्याण विभाग, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और सिंचाई विभाग के पवेलियन व स्टॉल सम्मानित किए गए।
हॉल-7 में धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पर्यटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, प्रशिक्षण एवं रोजगार/आईटीआई लखनऊ और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को सम्मान मिला। हॉल-8 में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और शारदा एजुकेशनल ट्रस्ट के स्टॉल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

हॉल-11 और 12 में ग्रामीण आजीविका मिशन, हल्दीराम, बैद्यनाथ आयुर्वेद, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद समेत कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हॉल-15 में खेल एवं श्रम विभाग तथा हॉल-17 में विभिन्न निजी कंपनियों के स्टॉल को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
यूपीआईटीएस-2026 के सफल आयोजन में योगदान देने वाली विभिन्न टीमों और संस्थाओं को भी विशेष सम्मान दिया गया। इनमें डीआईसी, स्थानीय पुलिस प्रशासन, ओडीओपी, ओडीओसी, एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो, सीएम युवा, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड, ‘खबर किसान की’, ईपीसीएच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी टीम शामिल रही।
समापन समारोह में दिए गए पुरस्कारों के माध्यम से ट्रेड शो में बेहतर प्रस्तुति देने वाले विभागों, संस्थानों और कंपनियों के प्रयासों को पहचान मिली। साथ ही, आयोजन को सुचारु रूप से पूरा कराने में जुटी विभिन्न टीमों के सामूहिक योगदान को भी रेखांकित किया गया।