1. हिन्दी समाचार
  2. आगरा
  3. यूपी- रिवॉल्वर रानी प्रियंका मिश्रा के ऊपर आई नई मुसीबत

यूपी- रिवॉल्वर रानी प्रियंका मिश्रा के ऊपर आई नई मुसीबत

प्रियंका मिश्रा नई मुसीबत में पड़ गई हैं। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो अपलोड कर अपना दर्द बयां किया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
यूपी- रिवॉल्वर रानी प्रियंका मिश्रा के ऊपर आई नई मुसीबत

हर दिन रील बनाकर फेमस होने का भूत लोगों के ऊपर सवार होता जा रहा है. वहीं फेमस होने के आड़ में रील बनाकर कुछ लोग तो अपनी जान तक गवां देते है, और कुछ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आया है. दरअसल आगरा में रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी चली गई, जिसके बाद अब प्रियंका मिश्रा नई मुसीबत में पड़ गई हैं। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो अपलोड कर अपना दर्द बयां किया है।

आपको बता दें कि प्रियंका मिश्रा के नौकरी जॉइन करने के कुछ ही दिनों के बाद नौकरी चली गई। ये ही नही तथ्य छिपाकर उनकी मदद करने वाले क्लर्क को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद से विभाग में रील बनाने वालों से लेकर अन्य कर्मियों में भय का माहौल है। वंही नौकरी गवानें के बाद प्रियंका मिश्रा का उसके पति के साथ रिश्ते में दरार आया है.

प्रियंका मिश्रा ने अपने वीडियो के जरिए बताया कि पति की कई युवतियों से दोस्ती है। ससुराल वालों से शिकायत की तो, ससुराल वाले पति को समझाने की जगह उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंक ने मोबाइल के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए हैं।

बता दें कि कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा साल 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनी थीं। उन्हें झांसी में प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2021 में आगरा भेजा गया। प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। मामला तत्कालीन एसएसपी तक पहुंचा था। जिसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था और साथ ही 1.80 लाख रुपए सरकारी खजाने में जमा कराने का निर्देश दिया गया था। जिससे सिपाही ने आहत होकर खुद ही त्यागपत्र दे दिया था। उनसे प्रशिक्षण में खर्च धनराशि भी जमा करा ली गई थी। इसके बाद 2023 में तथ्य छिपाकर प्रियंका मिश्रा ने क्लर्क की मदद से दोबारा नौकरी प्राप्त कर ली, लेकिन 48 घंटे बाद भी उन्हें फिर से नौकरी से निकाल दिया गया था।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...