नोएडा : गौतमबुद्धनगर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को बढ़ावा देने और उद्यमियों को सरकारी खरीद के साथ नए बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएलएम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में 150 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रूपम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
150 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा
कार्यशाला के दौरान उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने GeM पोर्टल, पीएमएस योजना, विक्रेता पंजीकरण, निर्यात प्रक्रिया, डिजिटल मार्केटिंग और गुणवत्ता प्रमाणन जैसे विषयों पर जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर औद्योगिक विकास के साथ-साथ परिधान और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उद्यमियों से अपने कारोबार के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपने उत्पाद पहुंचाने का प्रयास करने की अपील की।उन्होंने कहा कि उद्योगों का विस्तार केवल व्यापार बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने चाहिए। उद्यमियों की समाज के प्रति भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें पूरी गंभीरता से निभाना चाहिए।
सरकारी योजनाओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी
कार्यशाला में MSME मंत्रालय, विभिन्न सरकारी संस्थानों और विशेषज्ञों ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, खरीद प्रक्रिया और बाजार विस्तार से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी खरीद व्यवस्था की बेहतर समझ देने के साथ उनके उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशने में मदद करना रहा।आयोजकों के अनुसार, इस तरह की कार्यशालाएं MSME क्षेत्र को नई दिशा