1. हिन्दी समाचार
  2. Mainpuri
  3. मैनपुरी में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, हिंदू-मुस्लिम जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

मैनपुरी में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, हिंदू-मुस्लिम जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

Uttar Pradesh News: मैनपुरी के नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और राजनीतिक मर्यादा पर बयान दिया।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
मैनपुरी में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन, हिंदू-मुस्लिम जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के नुमाइश पंडाल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। बता दें समारोह में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

जानकारी के लिए बता दें कार्यक्रम के दौरान सामूहिक विवाह के माध्यम से जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही, समारोह में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के जोड़ों ने विवाह किया। हालांकि, जारी आंकड़ों में कुल जोड़ों और समुदायवार संख्या में अंतर है। कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये का अनुदान दिए जाने की जानकारी भी दी गई।

राजनीति की एक गरिमा होती है: जयवीर सिंह

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राजनीति की अपनी एक गरिमा होती है और किसी के ऊपर अनावश्यक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना और रैली निकालना सभी का अधिकार है। राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने के साथ-साथ मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए।

ऐसे में मंत्री ने पीडीए को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने इसकी व्याख्या ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ के रूप में की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया और पार्टी की जीत को लेकर विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जरूरतमंद परिवारों को मदद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्या उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन से परिवारों को विवाह संबंधी खर्च में राहत मिलती है। मैनपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी रही। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/cm-yogi-janta-darbar-lucknow-public-grievances-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...