1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में सीएम योगी का लगा जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

लखनऊ में सीएम योगी का लगा जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

CM Yogi Janta Darbar: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया। फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को जनपद स्तर पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
लखनऊ में सीएम योगी का लगा जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

CM Yogi Janta Darbar: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दरबार में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं सामने रखीं। जिसके बाद सीएम योगी ने एक-एक करके लोगों की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी की सुनी शिकायत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद किया। जिसके बाद फरियादियों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, सीएम योगी ने उनकी बातों को सुना और संबंधित मामलों में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में जनता दरबार का मुख्या उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना है। इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए आम नागरिकों को अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिलता है।

जनपद स्तर पर ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनके निस्तारण के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए। जिला स्तर पर ही शिकायतों का प्रभावी निस्तारण होने से लोगों को राहत मिल सकती है।

आम जनता की शिकायतों पर सरकार का जोर

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जन समस्याओं के समाधान और आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका मिलता है। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित इस जनता दरबार में सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करें और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/agra-teacher-mlc-election-repolling-three-booths-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...