Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दलों की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ (Loktantra Bachao Arajakta Hatao) अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गई। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक सड़कों पर नजर आए। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ ने पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। बता दें यह पदयात्रा लखनऊ स्थित लोक भवन से शुरू होकर परिवर्तन चौराहे तक निकाली गई। जिससे कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। पदयात्रा में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभियान के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। हाथों में पार्टी के झंडे और अभियान से जुड़े संदेश लेकर कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।
बता दें इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की ओर से किया गया। पदयात्रा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। लोक भवन से परिवर्तन चौराहे तक निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

बीजेपी की ओर से निकाली गई इस पदयात्रा (Padayatra) का मुख्य उद्देश्य ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ (Loktantra Bachao Arajakta Hatao) अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा और संदेश को जनता के सामने रखने का प्रयास किया। ऐसे में राजधानी की सड़कों पर निकली इस पदयात्रा के चलते पूरे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। जिसमें केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।
ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/noida-police-encounter-one-criminal-injured-another-arrested/