1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल और दूसरा गिरफ्तार, यहां जानें मामला

नोएडा में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल और दूसरा गिरफ्तार, यहां जानें मामला

Uttar Pradesh News: नोएडा के फेस-2 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अमन चतुर्वेदी गोली लगने से घायल हुआ, जबकि आकाश यादव गिरफ्तार हुआ। चार चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
नोएडा में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल और दूसरा गिरफ्तार, यहां जानें मामला

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके वजह से पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने कांबिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बता दें, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। जिसके बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे बदमाश

पुलिस के अनुसार, 2 और 3 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि थाना फेस-2 पुलिस की टीम दादरी मेन रोड पर ग्राम भंगेल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सलारपुर की तरफ से नाले के किनारे वाली सड़क पर एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर श्मशान घाट वाली सर्विस रोड (Service Road) की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम (Police Team) ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग (Firing) शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

अमन चतुर्वेदी घायल, आकाश यादव गिरफ्तार

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान 24 वर्षीय अमन चतुर्वेदी के रूप में हुई है। जिसमें वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के हल्दौनी गांव में रह रहा था। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान 20 वर्षीय आकाश यादव निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। वह फिलहाल डेरीन गांव में रह रहा था। पुलिस ने उसे कांबिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में घायल अमन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

चार चोरी के मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (Splendor Plus Motorcycle) बरामद की है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल ग्राम कुलेसरा से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा घायल आरोपी अमन के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में करते थे मोबाइल चोरी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी कथित तौर पर मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन चोरी (Mobile Phone Theft) करते थे। इसके बाद चोरी किए गए मोबाइल राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

अमन के खिलाफ हत्या और लूट समेत कई मुकदमे दर्ज

पुलिस का कहना है कि घायल आरोपी अमन चतुर्वेदी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में चोरी, अवैध हथियार रखने, हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बदायूं जिले के वजीरगंज थाने में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।
वहीं, दूसरे आरोपी आकाश यादव के खिलाफ भी थाना फेस-2 और ईकोटेक-3 में चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। ऐसे में फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और उनके साथ इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/nitin-nabin-gorakhpur-visit-cm-yogi-padyatra/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...