उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के जरिए राज्य में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन सेवाओं और पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।
सुजीत पांडे – डीजी फायर सर्विसेज
प्रवीण कुमार – एडीजी जोन, लखनऊ
के.एस. इमेनुअल – जीएसओ टू डीजीपी
विनोद कुमार सिंह – आईजी, पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी – एडिशनल पुलिस कमिश्नर, वाराणसी
राजकरण नैयर – एडिशनल सीपी, गाजियाबाद
सोमेन वर्मा – डीआईजी, अयोध्या रेंज
अभिषेक यादव – डीआईजी, एटीएस
आशीष तिवारी – डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज
प्रताप गोपेंद्र यादव – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय लखनऊ
संकल्प शर्मा – जेसीपी, कानपुर
विपिन टाडा – जेसीपी, कानपुर
कुंअर अनुपम सिंह – सुल्तानपुर से एसपी, जौनपुर
ख्याति गर्ग – एसपी, खीरी
यशवीर सिंह – रायबरेली से एसपी, बस्ती
चारू निगम – एसपी, सुल्तानपुर
अभिनंदन – बस्ती से एसएसपी, सहारनपुर
डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी जौनपुर से एसएसपी, गोरखपुर
अविनाश पांडे – एसएसपी, मेरठ
अपर्णा रजत कौशिक – एसपी, मिर्जापुर
रवि कुमार – एसपी, रायबरेली
सुकृति माधव – एसपी, पीलीभीत
सर्वानन टी. – एसपी, अमेठी
अनुकृति शर्मा – एडीसीपी, नोएडा
इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना बताया जा रहा है।

