1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन हुआ शुरू, 30 नवंबर तक मौका

जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन हुआ शुरू, 30 नवंबर तक मौका

Census 2027 Self Enumeration: लखीमपुर खीरी में जनगणना 2027 (Census 2027) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। बता दें 30 नवंबर तक नागरिक अब घर बैठे स्व-गणना कर सकते हैं। यहां जानें पूरी डिटेल

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन हुआ शुरू, 30 नवंबर तक मौका

Census 2027 Self Enumeration: लखीमपुर खीरी में 16 नवंबर से जनगणना 2027 (Census 2027) के द्वितीय चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण में नागरिकों को 30 नवंबर तक ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन (Online Self Enumeration) यानी स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है। इसके तहत लोग घर बैठे अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी सरकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

30 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार की जानकारी

जानकारी के लिए बता दें लखीमपुर खीरी में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 नवंबर से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से लोग बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। नागरिक (census.up.gov.in) वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी भर सकते हैं। जिसमें यह सुविधा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने की भागीदारी की अपील

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या से जुड़े आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के विकास और बेहतर भविष्य की योजनाएं बनाने का महत्वपूर्ण आधार है।

डीएम के मुताबिक, जनगणना से मिलने वाली जानकारी के आधार पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाएं तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।

विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है जनगणना

जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार को जनसंख्या, परिवारों और अन्य जरूरी पहलुओं से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसी के आधार पर भविष्य की नीतियों और विकास योजनाओं को दिशा दी जाती है। ऐसे में फिलहाल लखीमपुर खीरी प्रशासन लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक नागरिक 30 नवंबर से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर जनगणना 2027 के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: IAS वंदना त्रिपाठी का ट्रांसफर बदला, अब NCR में मिली तैनाती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...