1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर का एपी बंधा टूटा,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, एक्सईएन ,एसई और चीफ कब होंगे सस्पेंड

कुशीनगर का एपी बंधा टूटा,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, एक्सईएन ,एसई और चीफ कब होंगे सस्पेंड

कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एपी तटबंध ततवा टोला के पास टूट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत-बचाव और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
कुशीनगर का एपी बंधा टूटा,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, एक्सईएन ,एसई और चीफ कब होंगे सस्पेंड

कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी के बढ़ते प्रभाव के बीच एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट गया। बांध टूटने से आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया और व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि एक्सईएन ,एसई और चीफ कार्रवाई कब होगी , वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात सक्रिय हो गए और पूरे घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी अधिकारियों से लेते रहे।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के मंडलायुक्त, एडीजी और कुशीनगर के जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने तथा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान की कमान संभाली। आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी मोर्चे पर लगाया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने और आवश्यक राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...