1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी कैबिनेट ने लगाई 32 प्रस्तावों पर मुहर, सस्ती दरों पर मिलेगी 5जी सुविधाएं

योगी कैबिनेट ने लगाई 32 प्रस्तावों पर मुहर, सस्ती दरों पर मिलेगी 5जी सुविधाएं

राज्य सरकार के अधीन ऐतिहासिक किलो को 90 साल की लीज पर आवंटित किया जाएगा। इनमें छतर मंजिल लखनऊ, चुनार किला मिर्जापुर, भरुआ सागर किला झांसी, कोठी गुलिस्तान, कोठी दर्शन विलास लखनऊ, कोठी रोहसम उधौला लखनऊ, बरसाना जल महल मथुरा, शुक्ला तालाब कानपुर, टिकैत राय बारादरी बिठूर कानपुर को हेरिटेज होटल की तरह डेवलप किया जाएगा।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
योगी कैबिनेट ने लगाई 32 प्रस्तावों पर मुहर, सस्ती दरों पर मिलेगी 5जी सुविधाएं

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान 32 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के गठन को भी मंजूरी मिली है। एक अध्यक्ष और 12 सदस्यों की कमेटी होगी और इसका मुख्यालय प्रयागराज में रहेगा। राज्य सरकार के अधीन ऐतिहासिक इमारतों को 90 साल की लीज पर आवंटित करने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश बाटा टूरिज्म स्पोर्ट पॉलिसी 2023 को मंजूरी मिली है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि हेरिटेज भवन को होटल, रिसोर्ट, म्यूजियम के रूप में डेवलप करने के लिए देंगे।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यकांत शाही ने बताया कि यूपी के लोगों को 5जी सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पांच निजी यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। साथ ही विंध्य, बुंदेलखंड और हिमालय की तराई क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश वॉटर टूरिज्म स्पोर्ट पॉलिसी 2023 को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस को ई टेंडर से लीज पर दिया जाएगा। इनमें सुनौली महाराजगंज, बटेश्वर आगरा, कालेंगर बांदा, मथुरा के दो पर्यटक आवास गृह, नीमसाह सीतापुर, भदोही को PPP मॉडल पर लीज पर दिया जाएगा।

राज्य सरकार के अधीन ऐतिहासिक किलो को 90 साल की लीज पर आवंटित किया जाएगा। इनमें छतर मंजिल लखनऊ, चुनार किला मिर्जापुर, भरुआ सागर किला झांसी, कोठी गुलिस्तान, कोठी दर्शन विलास लखनऊ, कोठी रोहसम उधौला लखनऊ, बरसाना जल महल मथुरा, शुक्ला तालाब कानपुर, टिकैत राय बारादरी बिठूर कानपुर को हेरिटेज होटल की तरह डेवलप किया जाएगा। इसमें ध्यान रखा जाएगा कि मूल स्वरूप में बदलाव न होने पाए।”

प्रदेश के प्राचीन धरोहर भवनों को एडाप्टिव रीयूज के अंतर्गत सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल पर हेरिटेज पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव हुए हैं। पर्यटन विभाग के बंद व घाटे में चल रहे असंचालित पर्यटक आवास गृह को पीपीपी मोड पर विकसित और संचालित करने के संबंध में प्रस्ताव पास हो गया है। इसके साथ ही योगी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश जल आधारित पर्यटन एवं सहायक क्रीड़ा नीति 2023 के संबंध में प्रस्ताव पास हुए हैं।

योगी कैबिनेट में तहसील सदर जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के विकास हेतु पर्यटन विभाग के नाम भूमि दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है। शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक 2023 को पारित कराने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। अयोध्या शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 40 मेगावॉट क्षमता की सोलर विद्युत उत्पादन परियोजना की स्थापना के लिए जनपद अयोध्या में भूमि की उपलब्धता के संबंध में प्रस्ताव पास हुए हैं।

यूपी सौर ऊर्जा नीति 2022 और उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा नीति 2022 के अन्तर्गत सौर ऊर्जा परियोजनाओं और जैव ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराई जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया।
प्रदेश में वाहनों की तकनीकी स्वस्थता को सुनिश्चित किए जाने के प्रयोजनार्थ वाहनों की जांच हेतु स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) की स्थापना हेतु प्रस्तावित नई राज्य नीति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है। कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत सेंटर फॉर एडवांस्ड मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर प्रारंभ किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया।

योगी कैबिनेट में पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान पार्क योजना के अंतर्गत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना एवं भूमि हस्तांतरण उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग नीति 2023 का प्रख्यापान के संबंध में प्रस्ताव पास जनपद कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम 1958 का अग्रसर संशोधन करने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...